Ranchi News: कानून का डर अपराधियों में दिखना चाहिए : मरांडी
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर में डीजीपी की समीक्षा बैठक के कुछ ही घंटों बाद गोलीबारी की घटना के बहाने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल और जमीन पर ठोस कार्रवाई चाहती है। कानून का डर अपराधियों में और सुरक्षा का भरोसा आम लोगों में दिखना चाहिए। मरांडी ने कहा कि झारखंड के डीजीपी की हाईलेवल बैठक हुई थी। बैठक के महज 9 घंटे बाद ही सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए एक युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग कर दी गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जमशेदपुर जैसे शहर में अगर डीजीपी की बैठक के कुछ घंटे बाद ही अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, तो आम जनता किस भरोसे घर से निकले? उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.