रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काठीटांड़ चौक स्थित स्टार बैकरी के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे एक नाबालिग बच्चा मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चा काफी देर से चौक के आसपास घूम रहा था। पूछताछ करने पर वह अपना पता नहीं बता पा रहा है। बच्चे ने अपना नाम सुजीत कुमार और पिता का नाम नवरत्न साहू बताया है, लेकिन पूरा पता नहीं बता सका। स्टार बैकरी के संचालक मो. जलील ने बताया कि बच्चा सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बच्चे को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है तो तत्काल स्टार बैकरी, काठीटांड़ चौक या रातू थाना से संपर्क करें। घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...