Ranchi News: काठीटांड चौक पर लगेगी स्व. गोपाल शरण शाहदेव की प्रतिमा
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर राज परिवार के युवराज और हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. गोपाल शरण नाथ शाहदेव की स्मृति में काठीटांड़ चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह निर्णय शनिवार को पंचायत भवन, रातू पूर्वी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेश पाहन ने की। ग्राम सभा में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने कहा कि स्व. शाहदेव ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के उद्देश्य से प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रातू पूर्वी की मुखिया सुषमा तिर्की, पृथ्वी नाथ शाहदेव, जय गोविंद मुंडा, अरविंद पांडेय, अशोक तिर्की, नवीन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.