रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेटिंग अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरिकेटिंग के कारण यू-टर्न लेने के लिए 2 से 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से गुजर रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में रॉन्ग साइड चलने के कारण कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन रॉन्ग साइड चलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं。

लोगों ने की वाहन जांच करने की मांग:...