रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: रातू,प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड़ चौक के पास स्थित नाले का स्लैब पिछले कई दिनों से टूटा पड़ा है। बरसात में यह पानी से ढक जाता है, जिससे टूटे होने का पता नहीं चल पाता। इसी कारण रोजाना कई बाइक-स्कूटी सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। प्रशासन को दी गई जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों ने इस समस्या से जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत को अवगत कराया।

समस्या की गंभीरता लोगों ने बताया कि बरसात के कारण खुला और टूटा स्लैब हादसों का मुख्य कारण बन गया है। जिप अध्यक्ष निर्मला भगत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तुरंत टूटे हुए स्लैब को बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर मरम्मत कार्य शुरू कराने को कहा।

दुकानदारों की खुश...