Ranchi News: कांची नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बारूहातू पंचायत के गाडाडीह गांव निवासी 76 वर्षीय हाराधन सिंह मुंडा की कांची नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हाराधन सोमवार को नदी में स्नान करने गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। मंगलवार को उनका शव कांची नदी के किनारे मिला। सूचना मिलने पर सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि संभवतः नदी में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने और चोट लगने से वृद्ध की मौत हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है। हाराधन के तीन पुत्र हैं। इनमें एक झारखंड पुलिस में जवान है, जबकि दो खेतीबाड़ी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.