रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने झारखंड कांग्रेस द्वारा 10 अक्तूबर को काला दिवस मनाने के ऐलान पर पलटवार किया। बरनवाल ने कहा कि कांग्रेस का यह काला दिवस असल में अपने काले कारनामों का पश्चाताप दिवस होना चाहिए। झारखंड में कांग्रेस के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के काले कारनामों के लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। बरनवाल ने कहा कि कांग्रेस को काला दिवस मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि भारतीय लोकतंत्र में यदि कोई सबसे काला दिन था, तो वह 25 जून 1975 का दिन था, जब कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर पूरे संविधान को ही जेल में डाल दिया था। दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। लाखों लोगों को जेल में डाला था, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई थी। ...