रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला महासचिव सह तोरपा प्रखंड प्रभारी प्रनीत टोपनो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण अभियान की रफ्तार प्रभावित हुई है। कई पंचायतों में सड़क संपर्क बाधित होने, कच्चे रास्तों पर फिसलन तथा गड्ढों में पानी भर जाने से बूथों तक पहुंचने और मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि इन मुद्दों को जिला कांग्रेस क...