रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर 25 जुलाई की संध्या राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, प्रखंड कांग्रेस, सभी अग्रणी संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा, अभिभावकों व समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा का जनसंकल्प होगा। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में कैंडल मार्च महात्मा गांधी अथवा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा, जहां सत्याग्रह कर छा...