रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री कल्याण विभाग की ओर से 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत व लगन से उसे हासिल करने की प्रेरणा दी। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी छात्र-छात्रा विद्यालय आने-जाने में दूरी या परिवहन की समस्या के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से साइकिल से विद्यालय जाने और उसका सदुपयोग करने की अपील की। साथ ही साइकिल का उपयोग केवल शिक्षा और आवश्यक कार्यों के लिए करने तथा दुरुपयोग नहीं करने की सलाह दी।कार्यक्रम में उपप्रमुख अंजय बैठा, प्रखंड ...