रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। भामाशाह नगर, होचर में सात दिवसीय रांची क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान खेल कोच और खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। हरिनाथ साहू ने ग्रामीण क्षेत्र में अनुशासन और नियमों के अनुसार क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजन समिति, खिलाड़ियों और दर्शकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। टूर्नामेंट अध्यक्ष रवि लोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम का प्रवेश शुल्क 11 हजार रुपये है। विजेत...