रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से संचालित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मैट्रिक परीक्षा 2026 में 92 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं रोशनी कुमारी और शैली कुमारी को डॉ बीपी केसरी प्रतिभा सम्मान दिया गया। रोशनी ने 94.4 और शैली ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों को प्रशस्ति पत्र के साथ पांच-पांच हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई। विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोशनी को 97 और शैली को 95 प्रतिशत अंक हासिल करने पर रामकिशोर साहू सह केसरी देवी सम्मान दिया गया। दोनों को 1500-1500 रुपये दिए गए। शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए मुकेश राय, धनेश्वर मुंडा, राज नारायण सिंह, पिंकी कुमारी और बसंत कुमार केसरी को 'शिक्षा मित्र' की उपाधि दी गई। मौके...