Ranchi News: कांके में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, राजेश महतो फिर अध्यक्ष
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: कांके,प्रतिनिधि। श्री श्री न्यू दुर्गा पूजा समिति सुकुरहुटू बाजार टांड़ की बैठक शनिवार को बाजार टांड़ परिसर में हुई। अध्यक्षता कांके उपप्रमुख अजय बैठा ने की। बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया। पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेश महतो को पुनः अध्यक्ष चुना गया। मतिलाल महतो और मुकेश महतो (रोबिन महतो) को कार्यकारी अध्यक्ष, शिवकुमार संतोषी को सचिव, सतीश महतो, शिवचरण महतो और सरोज महतो को मुख्य संयोजक और मनोज महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अजय बैठा (कांके उपप्रमुख), शत्रुघ्न महतो, सुनीता देवी (पंसस), संजीव कुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, रामकुमार दीपक और राजकुमार महतो को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.