Ranchi News: कांके में छापेमारी, दिल्ली से चोरी छह वाहन बरामद
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। दिल्ली में महंगी गाड़ियों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का तार रांची के कांके से जुड़ा मिला है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुहाना सिटी स्थित कथित मास्टरमाइंड समीर अंसारी के आवास पर छापेमारी कर दो थार और चार दोपहिया वाहनों समेत छह वाहन बरामद किए। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही समीर फरार हो गया। दिल्ली में लगातार हो रही गाड़ियों की चोरी की जांच के दौरान पुलिस को रांची कनेक्शन का सुराग मिला था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की विशेष टीम रांची पहुंची और छापेमारी की। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली-एनसीआर से चोरी किए गए वाहनों को रांची लाकर फर्जी दस्तावेज और नंबर प्लेट के सहारे खपाया जाता था। बरामद दोनों थार पर दिल्ली का नंबर लगे होने की बात सामने आई है।
छापेमारी में छह वाहन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.