रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के अरखण्डे गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.70 लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। मामले को लेकर 75 वर्षीय देवन्ती देवी, पति राजेन्द्र प्रजापति ने कांके थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को परिवार के साथ जमशेदपुर के हाता में रिश्तेदार के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गई थीं। दो सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे 1.70 लाख रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़े कागजात गायब थे। लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी होने की बात कही गई है।देवन्ती देवी ने अपने दे...