Ranchi News: कांके थाना में पहुंची सात शिकायतें, पांच की जांच का निर्देश
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया। शेष पांच शिकायतों के संबंध में थाना प्रभारी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राहे ओर सोनाहातू थाना में जन शिकायत शिविर में सुनी गईं लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.