Ranchi News: कांके चैंपियन ट्रॉफी में विजेता को मिलेंगे छह लाख
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों के लिए कांके चैंपियन ट्रॉफी 2026 का आयोजन गौशाला मैदान सुकुरहुटू में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ चार अगस्त को होगा। उद्घाटन कांके के उप प्रमुख अजय बैठा करेंगे। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को छह लाख रुपये, उपविजेता को चार लाख रुपये तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देना, स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और युवाओं में खेल भावना व आपसी भाईचारा मजबूत करना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: गांधी जयंती पर नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबाल टूर्नामें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.