Ranchi News: कांके चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ, दीपक ब्रदर बुढ़मू की जीत
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। गौशाला मैदान, सुकुरहुटू में रविवार को कांके चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कांके उप प्रमुख अजय बैठा और राजकुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अनिल मुंडा हैं। पहले मुकाबले में दीपक ब्रदर बुढ़मू ने कुंजला फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया। दीपक ब्रदर बुढ़मू की ओर से आईएसएल खिलाड़ी समीर मुर्मू ने दोनों गोल दागे। उनके शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रथम स्थान पाने वाली टीम को छह लाख, द्वितीय को चार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.