रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के मनातू गांव में स्वर्गीय भरत नाथ महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा भाव ट्रस्ट की ओर से किसानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 160 किसानों के बीच खेती-किसानी में उपयोगी कुदाल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्य में सहयोग देने के साथ उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में नगड़ी ओपी प्रभारी ताजील खान, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मनातू की मुखिया पूनम देवी, उपमुखिया प्रतिमा देवी, सरपंच लीला देवी, मदन महतो तथा अजय महतो उपस्थित रहे।ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने कहा कि स्वर्गीय भरत नाथ महतो की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के प्रति सम्मान और सहयोग ...