Ranchi News: कांके के प्रेम नगर में कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे अपराधियों ने संजय करमाली के घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि 27 अक्तूबर को हजारीबाग जिले के उरीमारी में भी संजय करमाली को धमकी दी गई थी। संजय करमाली खलारी थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठा और कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं। ऐसे में प्रेम नगर में हुई फायरिंग को पूर्व में मिली धमकी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.