Ranchi News: कल्पना लोक दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची। हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल परिसर में कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पुरोहितों ने भूमि शुद्धिकरण कर पूजा पंडाल की नींव रखी। अनुष्ठान में पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुष्ठान के साथ ही पंडाल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। समिति के शैलेंद्र यादव, दिवा शंकर ओझा, पवन मुरारका और एकांश कुमार ने बताया कि वर्ष 1969 से आयोजित हो रही इस पूजा में इस बार अनूठी वास्तुकला वाला भव्य पंडाल दिखेगा। शारदीय नवरात्रि में भक्तों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.