रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। आंबेडकर पार्क के समीप स्थित कला केंद्र भवन में कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और डांस एकेडमी से जुड़े छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रांची से पहुंचे निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन किया। आयोजकों के अनुसार, फाइनल राउंड के आयोजन के बाद चयनित विजेता कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। निर्णायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और अवसर देने की। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ ...