Ranchi News: कर्रा रेलवे फाटक 31 जुलाई रात से एक अगस्त सुबह तक रहेगा बंद
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत कर्रा-गोविंदपुर रोड स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या एचबी-17 (एलसी गेट 455/8-10) आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण 31 जुलाई की रात 10 बजे से 1 अगस्त की सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (स्थायी मार्ग), गोविंदपुर रोड ने इसकी सूचना जारी की है। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। छोटे एवं चारपहिया वाहन चेरवादाग मोड़-उड़िकेल मोड़ ग्रामीण सड़क तथा भारी वाहन जलटंडा चौक-धनामुंजी-रिंग रोड तुपुदाना मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Agra News: आज और कल बंद रहेगा भांडई-आगरा कैंट के बीच रेल फाटक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.