Ranchi News: कर्रा में सात लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। ब्लड बैंक खूंटी के तत्वावधान में बुधवार को कर्रा प्रखंड सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेसिया ने की, जबकि उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने किया। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने बताया कि जिले के एकमात्र रक्त केंद्र में पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. आनंद ने कहा कि थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेसिया ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.