रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को प्रकृति पर्व करम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। गांवों के अखाड़े और आंगन में करम डाली स्थापित कर पाहान की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। पूजा के दौरान एंगुआ मुर्गे की बलि दी गई। गांव के बुजुर्गों और पंडितों ने करमा-धर्मा दो भाइयों की कथा सुनाई। कथा के माध्यम से धर्म की जीत और अधर्म की हार का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि करम पर्व प्रकृति और कृषि से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करौं : प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से कर्मा पूजा संपन्न करम पूजा में कुंवारी कन्याओं ने उपवास रखकर भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। पूजा के बा...