Ranchi News: कर्रा में विधि-विधान से हुई मां शीतला की पूजा
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। पूर्वजों के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार सावन महीने की सप्तमी तिथि पर बुधवार को कर्रा स्थित देवी मंडप में शीतला पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। पूजा का आयोजन पंडित योगेंद्र दास की देखरेख में हुआ, जबकि पुजारी करनो बड़ाइक ने पूजा की विधि पूरी कराई। सुबह ग्रामीणों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इसके बाद स्नान कर फल-प्रसाद लेकर देवी मंडप पहुंचे। पूजा के दौरान पाहन ने गांव और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए रंगुवा मुर्गे की बलि दी। इसके बाद मां शीतला की पूजा-अर्चना की गई। पूजा स्थल पर दो सफेद और दो लाल रंग के झंडे गाड़े गए। पूजा के अंत में काले बकरे की बलि दी गई।
पूजा की तैयारी पूजा से पहले मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। पुजारी ने मां शीतला से गांव के लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.