रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी टंगरा टोली स्थित झावा टोंगरी में रविवार को पलाश पेड़ के नीचे शिवलिंग प्रकट होने की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से महिला-पुरुष और युवा दर्शन के लिए पहुंचे और देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दर्शन कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि, सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सोमवार को भी शिवलिंग स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बारी-बारी से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान भी माहौल भक्तिमय रहा। साफ-सफाई के बाद हुई पूजा-अर्चना: यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबसाफ...