Ranchi News: कर्रा में डोभा में डूबने से 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: कर्रा प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के कष्टशेमला गांव में डोभा में डूबने से 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरिया उरांव (पिता- शिबू उरांव) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तुरिया उरांव घर से डोभा की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। यह भी पढ़ें- Katihar News: ठेहुना भर पानी में मिली युवक की लाशशव की खोज परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, जिसके बाद उनका शव डोभा में डूबा हुआ मिला। घटना की सूचना गुरुवार को जरियागढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.