रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। आदिवासी एकता मंच, कच्चाबारी मोड़ के तत्वावधान में सोमवार को करमा पूर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के करीब 25 से 30 गांवों के ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में मांदर-नगाड़े के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाबिल हेमरोम, विशिष्ट अतिथि दयामनी बारला, जसिंता केरकेट्टा, संगा पड़हा राजा जेवियर संगा, कच्चाबारी पंचायत की मुखिया ज्योति मिंज सहित संयुक्त पड़हा के सदस्य उपस्थित थे। कच्चाबारी पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण समारोह में पहुंचे। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति की गई। आयोजित प्रतियोगिता में दिगादोन गांव की टीम प्रथम, बिनगांव की टीम द्वितीय और मध्य विद्यालय बिनगांव की टीम तृतीय स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Ranchi N...