रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के सदर पंचायत स्थित लौंकल मंडा मंदिर और समीप स्थित देवी मंडप मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि देवी मंडप की दीवार पर लगी टाइल्स और भगवान की तस्वीर तोड़ दी गई, जबकि मंडा मंदिर में लगी बिजली की तारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने दोनों मंदिरों में तोड़फोड़ देखी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। इसके बाद मामले की जानकारी कर्रा थाना पुलिस को दी गई।पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने जताया रोष:सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजू कुमार स्वयं मंदिर परिसर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।...