रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के उडिकेल पंचायत के भुसुर एवं डहकेला पंचायत के तिलमी गांव में सोहराय डाई जतरा पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पाहन रघु पहान एवं सहयोगियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर सिंगबोंगा से गांव और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें अनिष महली, अनिता बाडा, मनिषा लकड़ा, मंगल कुमार, एमजे मजनू, अजय देवघरिया और सुहाना देवी ने नागपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों को झुमाया। वहीं गांव की खोड़हा टीमों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद ने फीता काटकर जतरा का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: कृषि एवं पशुधन से जुड़ा है संथाली समाज क...