Ranchi News: कर्मी पर राशि गबन व मारपीट का आरोप, केस
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के ओवरब्रिज स्थित वाइन शॉप के संचालकों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोप शॉप के कर्मचारी यश अग्रवाल पर लगा है। इस संबंध में संचालक सबरजीत सिंह ने यश अग्रवाल के विरुद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संचालक ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को उसे, परमीदर सिंह बग्घा और गगनदीप सिंह के साथ आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज कर दी। यहां तक कि आरोपी ने शराब की बोतलों के अलावा नगदी रुपए भी दुकान से चोरी की थी। जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप लगाया है कि आरोपी यश का ग्राहकों के साथ भी व्यवहार ठीक नहीं है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.