Ranchi News: कर्मा पर्व पर विभिन्न अखड़ों में पहुंचे जनसेवी
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। कर्मा पर्व के मौके पर जनसेवी सह जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने बुधवार को चान्हो प्रखंड के विभिन्न गांवों के अखड़ों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने पारंपरिक मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ कर्मा नृत्य किया और सभी को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि कर्मा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में भाईचारा, एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: करमा पर्व की पारंपरिक संस्कृति में झूमे पटमदा-बोड़ाम के गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.