रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बड़ा तालाब के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। पता चला कि मृतक का नाम मो सरवर है और वह कर्बला चौक के समीप का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की अहले सुबह लोग मॉर्निग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचेत अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और उनसे पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई है। पुलिस का कहना है कि ...