Ranchi News: करोड़ों खर्च के बाद भी यक्ष्मा आरोग्यशाला में 210 बेड खाली
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद 210 बेड का संचालन नहीं हो सका है। वहीं, टीबी मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी नहीं बढ़ाया गया। अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के कारण वर्षों से सैकड़ों बेड खाली पड़े हैं। अब तक यहां भर्ती मरीजों की संख्या 60 से अधिक नहीं हो सकी है। फिलहाल इंटर वार्ड में 56 टीबी मरीज इलाजरत हैं। भवन निर्माण विभाग ने टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के उद्देश्य से वर्ष 2020 में करीब 13 करोड़ रुपये खर्च कर डीबी वार्ड, महिला वार्ड सहित कई वार्डों को अपग्रेड किया था। स्वास्थ्य विभाग ने भी वाई-स्रोत से 20 एनएम-जीएनएम, 14 सफाईकर्मी, दो फार्मासिस्ट, तीन धोबी, पांच इलेक्ट्रीशियन, तीन चालक सहित एक्स-रे टेक्नीशियन, डाटा एंट्री और एमटीसी पदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.