रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। करगे नया टोली में गुरुवार शाम करम डाली विसर्जन जुलूस में तेज रफ्तार बाइक घुसने से घायल 55 वर्षीय सलगी उरांव की शुक्रवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दस महिला-पुरुष घायल हुए थे। बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 3:30 बजे करम डाली विसर्जन जुलूस में शामिल लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मांडर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जुलूस में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक चालक रोहित उरांव समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सलगी उरांव, पेरो उरांव, बुधनी उरांव, सुमित्रा टोप्पो और विरंग उरांव के साथ बाइक चालक रोहित उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम डाली विसर्जन...