Ranchi News: करम मिलन समारोह में महिलाओं को बांटी साड़ी
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। कांग्रेस नेता सह विधायक प्रतिनिधि रमेश पाण्डेय के आवास पर रविवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर करमा मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के बीच लालपाड़ साड़ी का वितरण किया गया। रमेश पाण्डेय ने कहा कि करम पर्व राज्य की सांस्कृतिक धरोहर है। यह प्राकृतिक पूजा, आपसी भाईचारे और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर करम पर्व की बधाई दी। मौके पर सीता मुंडा, प्रिया सांगा, सुमन केरकेट्टा, रीना महतो, शकुंतला देवी, बबलू मुंडा, रामाशंकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व यह भी पढ़ें- Bokaro News: भाइपाइयों ने करमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.