Ranchi News: करम पूर्व संध्या महोत्सव में बढ़ेगी खोड़हा टीमों की भागीदारी
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। पडहा भवन, सरना टोंगरी रातू में करम पूर्व संध्या महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में सरहुल पूजा समिति रातू के अध्यक्ष आदित्य कुमार तिर्की ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोगों की भागीदारी होगी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खोड़हा टीमें शामिल होंगी। दूर-दराज से आने वाली टीमों के ठहरने और अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। चारे भगत ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में खोड़हा टीमें शामिल होंगी और सभी टीमों को सम्मानजनक पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में सरना रत्न स्व. वीरेंद्र भगत की स्मृति में होने वाले करम पूर्व संध्या महोत्सव को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन तुलसी उरांव ने किया। मौके पर चारे भगत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.