Ranchi News: करम पूजा के बाद घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: कर्रा प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के डहकेला गांव के समीप कर्रा-गोविंदपुर मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय देवराज सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करम पूजा के बाद देवराज सिंह पैदल पुराने घर से नए मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन की हेडलाइट भी नहीं जल रही थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल देवराज सिंह को कर्रा अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: अज्ञात बाइक की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रांची में मौत प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.