Ranchi News: करम पूजा के उमंग में डूबा इटकी प्रखंड
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र करम पूजा महोत्सव के उमंग में डूब गया है। सोमवार को हजारों करम पूजा व्रती महिलाओं ने स्नान कर संजोत रखा। इसके बाद आरवा चावल का भात, दाल और कई प्रकार की सब्जियां बनाकर खुद ग्रहण की और परिवार के सदस्यों को भी खिलाया। मंगलवार को करम पूजा व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखेंगी। इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर अपने-अपने घरों में करम देव (डार) की पूजा-अनुष्ठान करेंगी। वहीं, आदिवासी सरना समाज की ओर से आखरा में करम पूजा की जाएगी। करम पूजा महोत्सव को लेकर प्रखंड के सभी आखरों को लाइट, गेट, फूल-माला सहित अन्य सामग्रियों से भव्य रूप से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- संजोत के साथ बहनें कर रही करम देव की उपासना क्षेत्र में करम पूजा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार देर शाम से लोग आखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.