Ranchi News: करम पर 298 सरना स्थल और अखड़ा में दुरुस्त रहेंगी नागरिक सुविधाएं
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। करम पर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के 53 वार्डों में चिन्हित 298 सरना स्थल और अखड़ा में श्रद्धालुओं के लिए सफाई, रोशनी, पेयजल, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न सरना स्थल और अखड़ा का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने सहजानंद चौक स्थित देशवाली सरना सह अखड़ा, सरना टोली, हातमा बस्ती, रांची कॉलेज छात्रावास और करमटोली चौक स्थित सरना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.