रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। गांव-कस्बों में करम पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। सोमवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न सरना स्थलों और करम अखाड़ों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार को करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। खूंटी के जोजोटोली (बाजारटांड़) में करम पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गणमान्य लोग शामिल होंगे। पर्व को लेकर गांवों और कस्बों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डौगड़ा में हुई विशेष पूजा-अर्चना: यह भी पढ़ें- संजोत के साथ बहनें कर रही करम देव की उपासना विशेष आयोजन डौगड़ा में सरना धर्म सोतो समिति केंद्र डौगड़ा में करम पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन किया गया। धर्मगुरु सोमा कंडीर और धर्मगुरु भैयाराम ओड़ेया की अगुवाई में सरना स्थल...