Ranchi News: करम डाली विसर्जन जुलूस में घुसी बाइक, दस घायल
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। करगे नया टोली में गुरुवार की शाम करम डाली विसर्जन के दौरान सड़क पार कर रहे जुलूस में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जा घुसी। बाइक की चपेट में आने से दस महिला-पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, गांव में करम डाली विसर्जन को लेकर महिला-पुरुष जुलूस में शामिल थे। शाम करीब 3:30 बजे जुलूस के लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मांडर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक जुलूस के बीच पहुंच गई। बाइक की टक्कर से कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक रोहित उरांव को भी गंभीर चोट लगी है। घायलों में 55 वर्षीय सलगी उरांव, 45 वर्षीय पेरो उरांव, 40 वर्षीय बुधनी उरांव, 36 वर्षीय सुमित्रा टोप्पो, 18 वर्षीय निशा कुजूर, 65 वर्षीय ढोला उरांव, 62 वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.