रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवागढ़ पंचायत के नेयातू गांव में आदिवासी युवा समिति की ओर से गुरुवार को करम चरना उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश पंचायती राज संयोजक जैलेंद्र कुमार ने फीता काटकर अखड़ा का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि बुधराम बेदिया, शंकर बैठा, पंचम भोगता, प्रकाश प्रजापति और फणिभूषण प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि करमा झारखंड की पहचान और संस्कृति का प्रतीक है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों को अक्षुण्ण बनाए रखने की जरूरत है। करम डाल विसर्जन और परना के बाद चरना कार्यक्रम का आयोजन सुखद अनुभव है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष रंजीत बेदिया के साथ बीरेंद्र बेदिया, बिडंबर बेदिया, शनिचरवा बेदिया और अशोक बेदिया सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी प...