Ranchi News: करमा पर्व पर ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी बांटी
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमा पर्व के अवसर पर मंगलवार को जामटोली पंचायत के बइनजारा गांव और केशा पंचायत के केशा गांव में ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। भाजपा बेड़ो मंडल की मंत्री सह समाजसेवी अंजली कच्छप ने महिलाओं को साड़ियां देकर करमा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ करमा पर्व मनाने की अपील की। साड़ी वितरण के दौरान ग्रामीण महिलाओं में उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कर्मा पर्व को लेकर युवतियों में उत्साह, बाजार में बढ़ी भीड़ इधर, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और कृषि मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.