Ranchi News: करमटोली में 51 डिसमिल जमीन पर बनेगा झारखंडी फूड मार्केट
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। करमटोली तालाब के पास अतिक्रमण मुक्त करायी गयी 51 डिसमिल सरकारी जमीन अब शहर के लिए नई पहचान बन सकती है। रांची नगर निगम इस जमीन पर सामान्य बाजार के बजाय झारखंडी व्यंजनों पर आधारित विशेष वेंडर्स फूड मार्केट विकसित करने की तैयारी में है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों और अभियंताओं के साथ स्थल का निरीक्षण कर योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि वार्ड 19 की इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद निगम ने यहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया। अब इसकी उपयोगिता को देखते हुए नगर आयुक्त ने इसे व्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर काम करने को कहा है। प्रस्तावित बाजार में झारखंड के पारंपरिक व्यंजन को प्रमुखता दी जाएगी。
विकास योजना नगर आयुक्त ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.