Ranchi News: करमचंद भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के करमचंद भगत स्टेडियम जरिया में जेएफसी जरिया की ओर से सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. करमचंद भगत की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मैच चुनमुन स्पोर्टिंग क्लब बघियाटोली और डुरू खटंगा के बीच खेला गया, जिसमें बघियाटोली की टीम एक-शून्य से आगे रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान पेरो उरांव ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। मौके पर ग्राम प्रधान पेरो उरांव, गोयन्दा उरांव, भौवा भगत, पंचम उरांव, रामदेव उरांव और सुशील कुजूर समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बंधन उरांव ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सह समापन समारोह दो अक्टूबर को आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करमचंद भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज यह भी पढ़ें- Dumka News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.