रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के करजंटोली गांव की बस्ती जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाली नहीं होने के साथ पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बरसात में यह समस्या आती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई बार बाइक फिसलने से लोगों के गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामवासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क व नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था...