रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के बिनगांव गांव में मंगलवार को करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से तुगू केरकेट्टा की गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाय चरने के दौरान अचानक बिजली तार के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगह बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बिजली विभाग से गांव में बिजली तार और पोल का निरीक्षण कर जर्जर और नीचे लटके तारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्...