रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जिला परिषद की कृषि एवं उद्योग समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को सभापति आदिल अजीम की अध्यक्षता में हुई। इसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन और सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों को समयबद्ध लागू करने पर बल दिया गया। सभापति ने अधिकारियों को बिना विलंब पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने और योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में इस वर्ष अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका पर गंभीर चर्चा हुई। कम बारिश से धान की पैदावार प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए किसानों को मक्का, दलहन और अन्य वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित करने तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज वितरित करने का निर्णय ल...